Published on: 28 Mar 2026
*आईजीयू द्वारा “स्वस्थ महिला, सशक्त समाज” विषय पर जागरूकता अभियान आयोजित।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के होटल एंड टूरिज्म विभाग द्वारा रेवाड़ी के गोविंदपुरी गाँव में “स्वस्थ महिला, सशक्त समाज: संतुलित पोषण और फिटनेस का महत्व” विषय पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गाँव के सरपंच संजय यादव, पंच भुवनेश्वर एवं पंच राजीव यादव सहित महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विक्रांत ने संतुलित आहार एवं स्वस्थ दैनिक दिनचर्या के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा उपस्थित लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं गोविंदपुरी गाँव की छात्राएँ, अंजली, लिशा, दीपिका एवं कुनिका, जो इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से एम.ए. योगा की पढ़ाई कर रही हैं, उन्होंने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. नवनीत कौशल ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अदिति शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना था, जिसमें विभाग को पूर्ण सफलता प्राप्त हुई।